नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की डीन छात्र कार्यालय ने पीजी छात्राओं के हॉस्टल आवंटन को लेकर सूची जारी कर दी है। विश्वविद्यालय ने विभिन्न श्रेणी की 457 छात्राओं को हॉस्टल आवंटित किए है। छात्राओं को दस अगस्त तक हॉस्टल में स्थानांतरित होने के निर्देश दिए गए हैं। छात्राओं को चंद्रभागा, गंगा, गोदावरी, कोयना, तापती और लोहित हॉस्टल आवंटित किए गए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने आवंटित छात्राओं से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने को कहा है। ब्यूरो