विदेश में नौकरी के लालच में कई भारतीय सऊदी अरब के अलकोबर शहर में फंसे हुए हैं। इनमें एक व्यक्ति बिहार का भी है। इस व्यक्ति ने अपने परिजनों को व्हाट्स एप के जरिए वीडियो क्लिप भेजी है।
इसमें बताया गया है कि कंपनी प्रबंधकों ने न केवल उनके पासपोर्ट जब्त कर लिए हैं, बल्कि उन्हें वेतन भी नहीं दिया जा रहा। पीड़ित युवकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगाई गई है कि किसी तरह से उन्हें वहां से निकाला जाए।
लोनी की राहुल गार्डन कालोनी निवासी संजय ने बताया कि उनके ससुर मुकुल ध्रुव मूलरूप से बिहार में सिवान के गांव छाता के रहने वाले हैं। वह राज मिस्त्री का काम करते हैं। दो वर्ष पहले सऊदी अरब की कंपनी साद ग्रुप ने उन्हें प्रतिमाह 20 हजार रुपये के वेतन पर काम करने के लिए बुलाया।