फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: स्वाइन फ्लू से निपटने को अस्पताल तैयार, आरएमएल में संक्रमित मरीज भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
-एम्स दिल्ली, सफदरजंग, राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल और लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में विशेष इंतजाम
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली में मौसमी इन्फ्लूएंजा एच1एन1 (स्वाइन फ्लू) के मामले बढ़ रहे हैं। इसे देखते हुए सरकारी अस्पतालों ने कमर कस ली है। अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड, वेंटिलेटर बेड, जांच सुविधाएं और जरूरी दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।
दिल्ली के सभी केंद्रीय सरकारी अस्पतालों में विशेष इंतजाम किए गए हैं। इनमें एम्स नई दिल्ली, सफदरजंग, राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल और लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज शामिल हैं। आरएमएल और सफदरजंग अस्पताल ने मरीजों की समय पर पहचान, उपचार और निगरानी के लिए व्यवस्थाएं की हैं। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और उपलब्ध संसाधन मौजूदा मरीजों के लिए पर्याप्त हैं।
विज्ञापन

आरएमएल अस्पताल की जनसंपर्क अधिकारी वैशाली भारद्वाज ने बताया कि एच1एन1 के भर्ती मरीजों की संख्या अभी इकाई अंक में है। उन्होंने कहा कि इन मरीजों के उपचार और निगरानी के लिए तय नैदानिक प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है। जरूरत पड़ने पर मरीजों के बेहतर प्रबंधन के लिए एक समर्पित क्षेत्र भी निर्धारित है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन

संक्रमण रोकथाम और तैयारियां
सफदरजंग अस्पताल की जनसंपर्क अधिकारी साक्षी चुघ ने स्वाइन फ्लू सहित अन्य मौसमी बीमारियों से निपटने की तैयारियां पूरी होने की बात कही। अस्पताल में आवश्यक दवाओं के साथ उपचार और सहायक देखभाल की सुविधाएं उपलब्ध हैं। चुघ ने बताया कि इन्फ्लूएंजा जैसे लक्षणों वाले मरीजों की चिकित्सकीय जांच कर उनकी स्थिति के अनुसार प्राथमिकता तय की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें