फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: ई-एचआरएमएस से अस्पताल कर्मियों को मिलेगी ऑनलाइन अवकाश अनुमति

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। राजधानी के लोकनायक अस्पताल में अब कर्मचारियों को अवकाश, इस्तीफा, स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति और उच्च शिक्षा के लिए एनओसी जैसी सेवाओं के लिए ई-एचआरएमएस 2.0 मॉड्यूल का उपयोग करना होगा। इस संबंध में अस्पताल प्रशासन ने आदेश जारी कर दिए हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निर्देशों के अनुसार अब किसी भी सेवा या सुविधा के लिए भौतिक फाइल स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी अस्पताल और विभाग इस ऑनलाइन प्रणाली को अनिवार्य रूप से अपनाएंगे। अस्पताल प्रशासन ने सभी शाखा अधिकारियों को 2 मई तक कर्मचारियों का सर्विस व अवकाश रिकॉर्ड अपडेट कर पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। इससे कर्मचारी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे और उन्हें डिजिटल माध्यम से ही अनुमति मिलेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें