नई दिल्ली। नेशनल रोड सेफ्टी मिशन फॉर स्कूल्स के तहत आयोजित समारोह में नेशनल रोड सेफ्टी एजुकेशन एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2025-26 के विजेताओं की घोषणा की गई। इस अभियान के माध्यम से अब तक 35 राज्यों के 5,000 से अधिक स्कूलों और 22 लाख लोगों को जोड़ा जा चुका है। दिल्ली सरकार के मंत्री परवेश वर्मा ने कहा कि स्कूल स्तर पर सड़क सुरक्षा शिक्षा बेहद जरूरी है। कार्यक्रम का संचालन इंटरनेशनल रोड फेडरेशन इंडिया चैप्टर सहित अन्य संस्थाओं के सहयोग से किया गया। इस दौरान दिल्ली से सलवान पब्लिक स्कूल, रामजस स्कूल, पूसा रोड और एयरफोर्स गोल्डन जुबली स्कूल को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। संवाद