फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: छह पीढ़ियों से जिंदा होशियारपुर की 350 साल पुरानी लकड़ी की जड़ाई कला

विज्ञापन
विज्ञापन
हाथीदांत की जगह एक्रिलिक, शंख और ऊंट की हड्डी ने ली, कभी 10 करोड़ रुपये का कारोबार अब सिमटकर दो करोड़ पर पहुंचा, 100 से भी कम कारीगर बचे
विज्ञापन



सनी सिंह
नई दिल्ली।
छह पीढ़ियां गुजर गईं, लेकिन हाथों में बसा हुनर आज भी जिंदा है। पंजाब के होशियारपुर की करीब 350 साल पुरानी लकड़ी की जड़ाई कला (वुड इनले) बदलते समय के साथ अपनी पहचान बचाने की कोशिश कर रही है। कभी हाथीदांत की बारीक जड़ाई के लिए दुनिया में मशहूर इस शिल्प के उत्पाद अब भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। शीशम की लकड़ी पर फूल-पत्तियों, बेल-बूटों और खूबसूरत आकृतियों की बारीक जड़ाई इसकी खास पहचान है।
इस कला की विरासत कारीगर परिवारों के अनुभव से जुड़ी है। कारीगर रूपन मथारू ने एक पुराने साक्षात्कार में बताया था कि उनके परिवार की छह पीढ़ियां इस शिल्प से जुड़ी रही हैं। परिवार के सदस्य इसे केवल पेशा नहीं, बल्कि पारिवारिक विरासत मानकर आगे बढ़ाते रहे हैं।
विज्ञापन

पहले शीशम की लकड़ी पर हाथीदांत के छोटे-छोटे टुकड़ों से डिजाइन तैयार किए जाते थे। हाथीदांत के इस्तेमाल और व्यापार पर प्रतिबंध के बाद कारीगरों के सामने इस कला को बचाने की चुनौती आई। उन्होंने एक्रिलिक, ऊंट की हड्डी, शंख और दूसरी वैकल्पिक सामग्रियों को अपनाया। हालांकि, जड़ाई की पारंपरिक तकनीक आज भी कायम है।
इस प्रक्रिया में पहले शीशम की लकड़ी पर डिजाइन उकेरा जाता है। फिर उसी आकार में बारीक जगह बनाकर दूसरी सामग्री के टुकड़े फिट किए जाते हैं। इस काम में हाथों की सफाई, धैर्य और सटीकता जरूरी है। यही वजह है कि हर हस्तनिर्मित उत्पाद की अपनी अलग पहचान होती है।
फर्नीचर से छोटे सजावटी उत्पादों तक विस्तार
बदलती बाजार मांग के साथ कारीगरों ने अपने उत्पादों में भी बदलाव किया है। पहले इस कला का इस्तेमाल मेज, कुर्सी, अलमारी और बड़े फर्नीचर में होता था। अब ज्वेलरी बॉक्स, फोटो फ्रेम, पेन स्टैंड, सजावटी ट्रे, अगरबत्ती स्टैंड, शतरंज बोर्ड, आईने और हाथी के शोपीस भी बनाए जा रहे हैं। इनकी कीमत उत्पाद के आकार और डिजाइन के अनुसार अलग-अलग है। मसलन, हाथी के शोपीस 1,450 से 63,200 रुपये तक उपलब्ध हैं, जबकि ज्वेलरी बॉक्स की कीमत 12,480 से 25,800 रुपये तक है।
विज्ञापन

10 करोड़ से दो करोड़ पर सिमटा कारोबार
होशियारपुर वुडन इनले क्लस्टर के अध्यक्ष सतजोत सिंह के अनुसार, इस कारोबार का सालाना टर्नओवर पहले करीब 10 करोड़ रुपये था, जो अब घटकर दो करोड़ रुपये रह गया है। आर्थिक संकट और सीमित बाजार के कारण कारीगरों की संख्या भी 100 से कम रह गई है। शीशम की लकड़ी और कच्चे माल की बढ़ती लागत, हाथ से काम करने में लगने वाला समय और मशीन से बने सस्ते उत्पादों की प्रतिस्पर्धा इस संकट को बढ़ा रही है। नई पीढ़ी को इस पेशे से जोड़ना भी बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें