फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोंपू बजाकर फ्लैटों से मांगेंगे कूड़ा, दरवाजों को नहीं लगाएंगे हाथ

Tue, 17 Mar 2020 10:16 PM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
विज्ञापन
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pixabay
विज्ञापन
नोएडा की एक सोसाइटी में कूड़ा उठाने वाला किसी भी फ्लैट के दरवाजे और घंटी के बटन पर हाथ नहीं लगाएंगे। बल्कि भोंपू बजाकर कूड़ा मांगेंगे। जल्द ही बिल्डर की तरफ से कूड़ा उठाने वालों को भोंपू (हॉर्न) उपलब्ध कराए जाएंगे। कोरोना वायरस से बचाव को ध्यान में रखकर यह व्यवस्था की जा रही है। हालांकि, कूड़े वाला आवाज भी लगा सकता है। लेकिन, निवासियों का कहना है कि ज्यादातर समय आवाज नहीं सुन पाने के कारण कूड़ा रखा रहा जाता है।
विज्ञापन



  
कोरोना को ध्यान में रखकर ग्रेटर नोएडा और अन्य सोसाइटियों में तरह-तरह के इंतजाम और बदलाव हो रहे हैं। कहीं टावरों में वेंडर्स के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है तो कहीं सैनिटाइज के बाद ही घरेलू सहायिकाओं और अन्य कर्मचारियों को प्रवेश दिया जा रहा है। अब निराला एस्टेट सोसाइटी ने कूड़ा उठाने वाले कर्मचारियों के फ्लैट के दरवाजों और घंटी के बटन को छूने पर रोक लगा दी है। 

निवासियों की मांग पर बिल्डर ने ऐसा किया है। बिल्डर कूड़ा उठाने वाले कर्मचारियों को भोंपू देगा। फ्लैट के गेट के पास जाकर कर्मचारी भोंपू को बजाकर कूड़ा मांगेंगे। वहीं, सोसाइटी में इंडोर गेम्स भी बंद कर दिए गए हैं। पहले क्लब हाउस में बुजुर्ग ताश खेलते थे, लेकिन अब सेंट्रल पार्क में बैठकर ताश खेल रहे हैं। सोसाइटी की क्रिकेट टीम ने भी मैच खेलना बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ लेकर चल रहे हैं सैनिटाइजर

सोसाइटी के पार्कों में चहल-पहल कम हो गई है। लोगों ने अपने आप को घरों में कैद कर लिया है। एक-दूसरे से हाथ मिलाने की जगह नमस्कार कर रहे हैं। वहीं, काफी लोग जेब में सैनिटाइजर लेकर चल रहे हैं। अपने साथ-साथ सामने वाले को भी सैनिटाइजर दे रहे हैं। ताकि, हाथ साफ रख सकें।

हाथ धोने के बाद मिलेगा प्रवेश

ग्रेनो वेस्ट की गौड़ सिटी वन के 6 एवेन्यू के मुख्य गेट पर हाथ धोने के लिए वॉश बेसिन लगाया गया है। सोसाइटी में आने वाले सभी कर्मचारियों और निवासियों को हाथ धोने के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। सोसाइटी में लोग एकत्र न हों, इसके लिए प्ले स्कूल, जुंबा और कोचिंग क्लॉसेज आदि को बंद करा दिया गया है। 

सुरक्षाकर्मियों को रोजाना कोरोना के प्रति जागरूक किया जा रहा है। बाहर से आने वाले लोगों को पूरी जांच करवाने और 14 दिन तक सोसाइटी से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है। वहीं, चेरी काउंटी सोसाइटी में जिम और क्लब बंद कर दिया गया है। ग्रीन आर्क सोसाइटी निवासी विपिन चौहान, योगेंद्र व अन्य ने सुरक्षाकर्मियों को मास्क उपलब्ध कराए। टावरों में सैनिटाइजर रखे गए हैं। निवासी नवल किशोर का कहना है कि बिल्डर की तरफ से इंतजाम नहीं किए गए हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें