फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूठी शान की खातिर बेटी के प्रेमी की हत्या, आरोपियों ने शव को लगाया ठिकाने

Wed, 20 Mar 2019 05:23 PM IST
शाहरुख खान भाषा, नोएडा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
गौतमबुद्धनगर के थाना इकोटेक-3 क्षेत्र के खैरपुर गांव में झूठी शान की खातिर एक व्यक्ति की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक दलित था जिसके आरोपी की बेटी से प्रेम संबंध थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस उपाधीक्षक (ग्रेटर नोएडा) राजीव कुमार सिंह ने बताया कि थाना इकोटेक- 3 क्षेत्र के खैरपुर गांव के पास 17 मार्च को एक अज्ञात युवक का शव मिला था। पोस्टमार्टम के बाद यह बात संज्ञान में आई कि युवक की गला दबाकर हत्या की गई थी। 

मृतक के भाई भूपेंद्र निवासी खुर्जा देहात की शिकायत पर प्रदीप तथा राधे नामक लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। सिंह ने बताया कि मृतक दलित था और आरोपी दूसरी जाति से हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मृतक बृजभान के आरोपी प्रदीप की बेटी से प्रेम संबंध थे। आरोपियों ने दोनों को एक-दूसरे से मिलने से मना किया था, लेकिन दोनों एक-दूसरे से शादी करने पर अड़े थे। 
विज्ञापन

पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि जब युवती ने अपने घर वालों की बात नहीं मानी तो उन्होंने बृजभान की गला दबाकर हत्या कर दी तथा शव को गांव खैरपुर के पास फेंक दिया। 

उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। जल्द ही इस घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें