फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट का हनी-ट्रैप गैंग: पार्क से इशारा, अंदर आते ही साथी कर देते कांड; हर बार अनजान पुरुषों को जाल में फंसाते

Fri, 17 Apr 2026 07:11 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस ने एक हनी-ट्रैप लूट गिरोह का भंडाफोड़ किया है। जहां युवती समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जो पुरुषों को जाल में फंसाकर लूट लेते। पीड़ित का सामान बरामद किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस ने साउथ दिल्ली के महरौली इलाके में सक्रिय एक हनी-ट्रैप लूट गिरोह का भंडाफोड़ कर 22 वर्षीय युवती समेत तीन को गिरफ्तार किया है। ये पीड़ितों को फंसाकर अपने साथियों के जरिए लूट की वारदात को अंजाम देती थी। गिरोह की कार्यप्रणाली ये थी कि महिला पहले अनजान पुरुषों को अपने जाल में फंसाती थी और उन्हें सुनसान स्थान पर ले जाती थी। यहां पर उसके दो साथी उन्हें हथियार के बल पर लूट लेते थे।

विज्ञापन

दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल ने बताया कि यह मामला 13 अप्रैल को सामने आया। पीड़ित बैद्यनाथ कमत को महरौली-बदरपुर रोड के पास निशाना बनाया गया। महिला ने पार्क की दीवार के पास उसे इशारा किया और जैसे ही वह उसके पीछे गया दो लोगों ने उसे रोककर चाकू की नोक पर लूट लिया और मौके से फरार हो गए। 

शिकायत मिलने के बाद महरौली पुलिस स्टेशन की टीम ने आरोपियों का पीछा किया और लाडो सराय निवासी राहुल (29) को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद बाकी दो आरोपियों महरौली निवासी युवती और उसके एक साथी समीर (22) को इलाके में ट्रैफिक सिग्नल के पास निगरानी के आधार पर ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने पीड़ित का सामान भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, राहुल एक आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ शहर के विभिन्न थानों में लूट, चोरी और आर्म्स एक्ट के छह से ज्यादा मामले दर्ज हैं। वहीं, अन्य दो आरोपियों का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं पाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें