फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफलता के लिए ईमानदारी और स्पष्टता जरूरी : फिल्म निर्देशक

विज्ञापन
विज्ञापन
- फिल्म निर्देशक कामाख्या नारायण सिंह ने छात्रों को दिया रचनात्मकता और समर्पण का मंत्र
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की ओर से आयोजित मीडिया फेस्ट 2026 में छात्रों को सफलता का मूल मंत्र दिया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्देशक कामाख्या नारायण सिंह ने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए कार्य के प्रति ईमानदारी और स्पष्टता बेहद जरूरी है। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि फिल्म निर्माण का क्षेत्र व्यापक है और आज के दौर में मोबाइल फोन के जरिए भी अच्छी फिल्म बनाई जा सकती है। उन्होंने छात्रों को संदेश दिया कि सीमित संसाधन सफलता में बाधा नहीं, बल्कि मेहनत और समर्पण ही असली कुंजी है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सदानंद प्रसाद ने कहा कि यह मीडिया फेस्ट छात्रों को अपनी रचनात्मकता और अभिव्यक्ति को निखारने का सशक्त मंच प्रदान करता है। फेस्ट के दौरान शॉर्ट फिल्म, डॉक्यूमेंट्री, न्यूज रिपोर्टिंग, एंकरिंग, मोबाइल फोटोग्राफी और प्रेस विज्ञप्ति लेखन जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इस आयोजन में शिक्षा, मीडिया और सिनेमा जगत की कई हस्तियों ने हिस्सा लिया और छात्रों का उत्साहवर्धन किया। साथ ही कार्यक्रम संयोजक प्रो. शशि रानी और पाठ्यक्रम संयोजक प्रो. बिजेंद्र कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें