तीस्ता सीतलवाड़ के एनजीओ सबरंग के विदेशी चंदों की फाइल गायब करने के आरोपी गृहमंत्रालय के अंडर सचिव ने आज सुबह ही एक चिट्ठी लिख अपना घर छोड़ दिया है।
बता दें कि कल सीबीआई ने आनंद के घर पर छापा मारा था और उन्हें पूछताछ के लिए भी अपने साथ ले गई थी। आनंद को आज फिर पूछताछ के लिए सीबीआई के दफ्तर जाना था। लेकिन उन्होंने आज घर ही छोड़ दिया।
उनके परिवार वालों ने बताया कि आज सुबह ही जब वो लोग उठे तो उन्हें आनंद जोशी की चिट्ठी मिली जिसमें लिखा था कि मुझे शांति चाहिए, जो यहां नहीं मिल सकती इसलिए मैं घर छोड़कर जा रहा हूं।