फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: गृह मंत्री अनिल विज के स्वास्थ्य में सुधार, ऑक्सीजन की आवश्यकता भी हुई कम 

Mon, 21 Dec 2020 11:02 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
अनिल विज - फोटो : Twitter : @anilvijminister
विज्ञापन

मेदांता अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक ने सोमवार को जारी मीडिया बुलेटिन में कहा कि गृह मंत्री अनिल विज अब ठीक हैं और उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। उनकी ऑक्सीजन की आवश्यकता अब कम हो गई है। वे अभी स्थिर हैं। सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय, हरियाणा ने सोमवार को ये जानकारी दी। 

विज्ञापन

 


हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पिछले शनिवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से मुलाकात की थी। इससे पहले, 15 दिसंबर को कोरोना संक्रमित हरियाणा के स्वास्थ्य और गृह मंत्री अनिल विज को पीजीआईएमएस रोहतक से मेदांता रेफर कर दिया गया था। दो बार प्लाज्मा और अन्य दवाएं देने के बाद भी उनके फेफड़ों में संक्रमण बना हुआ था। परिजनों ने संस्थान के इलाज से असंतोष जाहिर कर बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाने की बात कही थी। हालांकि पीजीआईएमएस प्रशासन ने बेहतर इलाज देने का दावा किया था। 


पीजीआईएमएस में उपचाराधीन प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री को पिछले मंगलवार शाम साढ़े सात बजे मेदांता रेफर कर दिया गया था। पीजीआईएमएस रोहतक के स्पेशल वार्ड में शनिवार रात 12 बजे पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री यहां तीन दिन भी नहीं रुके। परिजनों ने उनके स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने के कारण निजी अस्पताल ले जाने का फैसला लिया था। 
विज्ञापन


इससे पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ अनिल विज से मिलने पीजीआई पहुंचे थे। यहां उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना था।  आपको बता दें कि अनिल विज ने 5 दिसंबर को घोषणा की थी कि जांच में वह कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें