फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ाने वालों की अब खैर नहीं... होम आइसोलेशन के उल्लंघन पर लगेगा जुर्माना

Sun, 22 Nov 2020 06:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
home isolation - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

होम आइसोलेशन में लापरवाही बरतने वाले संक्रमितों पर सरकार अब पैनी नजर रखेगी। दिल्ली सरकार ने  घर पर इलाज करा रहे संक्रमितों की विशेष निगरानी के आदेश जारी किए हैं। हाल ही में कुछ ऐसे मामले सामने आए हैं जिनमें पता चला है कि होम आइसोलेशन में रहने वाले संक्रमित नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। इससे संक्रमण को बढ़ावा मिल रहा है। 

विज्ञापन


आदेश के मुताबिक जिला प्रशासन के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम नियमित अंतराल पर मरीजों के घरों का निरीक्षण करेंगी। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी मरीज कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें, जो लोग नियमों का उल्लंघन करेंगे, उन पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। 

कांटेक्ट ट्रेसिंग अभियान के तहत संक्रमितों के संपर्क में आए सभी लोगों की जांच रिपोर्ट आने तक उन्हें भी क्वारंटीन किया जाएगा। ऐसे सभी लोगों की एंटीजन और आरटी-पीसीआर जांच की जाएगी। सभी जिलों को आदेश दिया गया है कि इस कार्य को बेहतर तरीके से लागू करने के लिए अतिरिक्त स्टाफ को लगाया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें