समाज के सभी वर्गों को आशियाना देने के लिए बनाई गई समाजवादी आवासीय योजना इसी माह लांच की जा सकती है। आवास विकास परिषद होली के बाद योजना के रजिस्ट्र्रेशन खोल सकता है।
परिषद ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। आवास विकास परिषद की बोर्ड बैठक इसी माह होली के बाद प्रस्तावित है। बैठक में सबसे महत्वपूर्ण प्रस्ताव समाजवादी योजना का है। योजना को अमली जामा पहनाने की भी तैयारी की जा चुकी है।
प्रस्ताव को बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। बोर्ड से अनुमति मिलते ही योजना के रजिस्ट्रेशन खोल दिए जाएंगे। योजना के अंतर्गत 11-15 लाख कीमत के फ्लैट बनाए जाने हैं।
फ्लैटों की संख्या करीब तीन हजार होगी। आवास आयुक्त मोहम्मद शाहबुद्दीन ने बताया कि योजना की रूपरेखा तैयार की जा चुकी है। बोर्ड की ओर से मंजूरी मिलते ही इसके रजिस्ट्रेशन खोले जाएंगे।