होली पर घर जाने वालों की सहूलियत के लिए रेलवे ने गाजियाबाद से अलीगढ़ के बीच होली स्पेशल ईएमयू चलाने का फैसला किया है।
यह ट्रेन 3 मार्च को पहली बार गाजियाबाद से अलीगढ़ के लिए रवाना होगी। इसका संचालन 10 मार्च तक किया जाएगा।
दिल्ली मंडल के अधिकारियों ने गाजियाबाद के रेलवे अफसरों को होली स्पेशल ईएमयू संचालन की सूचना भेज दी है।
डिवीजनल ट्रैफिक मैनेजर डीके चोपड़ा ने बताया कि एक सप्ताह के लिए संचालित होने वाली यह ईएमयू सुबह करीब साढ़े 10 बजे रवाना होगी और दोपहर को अलीगढ़ से चलेगी। हालांकि इसका अधिकृत टाइम टेबल अभी आना बाकी है। यह ट्रेन प्रतिदिन एक फेरा लगाएगी।