फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर शराब पीनी है तो एक दिन पहले ही कर लें बंदोबस्त, होगी ये परेशानी

Fri, 10 Mar 2017 10:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
मतगणना के दिन फेज दो स्थित फूलमंडी से 8 किलोमीटर के क्षेत्र में शराब के ठेके बंद रहेंगे और खुलेआम शराब पीने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, होली के दिन (13 मार्च) सुबह से दोपहर 3 बजे तक ड्राई डे घोषित किया गया है।
विज्ञापन


11 मार्च को मतगणना के दिन प्रत्याशियों के समर्थकों में कोई विवाद न हो और शांति बनी रहे, इसके लिए जिला आबकारी विभाग ने फूलमंडी से 8 किलोमीटर क्षेत्र में सुबह से रात तक शराब ठेके बंद करने के निर्देश दिए हैं।

जिला आबकारी अधिकारी कुलदीप यादव ने बताया कि मतगणना के दौरान अक्सर प्रत्याशियों के समर्थक शराब पीकर उपद्रव करते हैं। इसलिए यह प्रतिबंध लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नकली शराब और थिनर बिक्री पर रहेगी पैनी नजर 

थिनर और केमिकल से नकली शराब बनाई जाती है। शराब बंदी के दिन कोई सस्ती शराब तैयार कर सप्लाई न कर सके, इसके लिए आबकारी विभाग ने अभी से दुकानदारों और सप्लायरों को चिह्नित करना शुरू कर दिया है।

जिलेभर की पेंट्स की दुकान पर नजर रखी जा रही है और उनसे रिकॉर्ड भी लिया जाएगा। इसके अलावा हरियाणा समेत अन्य राज्यों से आने वाली शराब को भी रोकने पर पूरा जोर रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें