फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: होली पर विशेष ट्रेनों की अवधि बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। उत्तर रेलवे ने होली के दौरान यात्रियों को राहत दी है। रेलवे ने होली विशेष ट्रेनों की अवधि बढ़ाई है।
रेलवे के अनुसार, बरौनी जंक्शन-नई दिल्ली और दरभंगा जंक्शन-नई दिल्ली के बीच चल रही चार विशेष ट्रेनों के संचालन की अवधि को मौजूदा रूट, समय और दिनों के अनुसार आगे बढ़ाया है। ये ट्रेनें प्रतिदिन चलेंगी और मार्च माह के अंत तक यात्रियों को सेवा देती रहेंगी। गाड़ी संख्या 02563 बरौनी जंक्शन से नई दिल्ली के बीच प्रतिदिन चलेगी और इसका अंतिम फेरा 30 मार्च को होगा। गाड़ी संख्या 02564 नई दिल्ली से बरौनी जंक्शन के बीच 31 मार्च तक संचालित की जाएगी। इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 02569 दरभंगा जंक्शन से नई दिल्ली के बीच 30 मार्च तक चलेगी, जबकि गाड़ी संख्या 02570 नई दिल्ली से दरभंगा जंक्शन के बीच 31 मार्च तक प्रतिदिन उपलब्ध रहेगी। अधिकारियों का कहना है कि होली के दौरान उत्तर भारत से बड़ी संख्या में यात्री अपने घर और वापस यात्रा करते हैं। अतिरिक्त ट्रेनों और उनकी अवधि बढ़ाने से यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने में सुविधा होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें