फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-मुंबई के बीच चलेगी होली स्पेशल ट्रेन, जानिए पूरा शेड्यूल

Thu, 28 Feb 2019 02:40 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
होली को ध्यान में रख रेलवे ने अभी से ही कमर कसनी शुरू कर दी है। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने 09005/09006 मुंबई सेंट्रल-नई दिल्ली-मुंबई सेंट्रल के बीच होली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


 ट्रेन संख्या  09005 मुंबई सेंट्रल-नई दिल्ली होली सुपर फास्ट वातानुकूलित ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को 1 से 22 मार्च के बीच चलेगी। मुंबई से यह ट्रेन शाम 4 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 7.55 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 09006 नई दिल्ली-मुंबई सेंट्रल होली सुपर फास्ट वातानुकूलित ट्रेन प्रत्येक शनिवार को 2 मार्च से 23 मार्च के बीच चलेगी। नई दिल्ली से यह ट्रेन दोपहर 2:50 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 6:55 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी।
विज्ञापन


इस ट्रेन में दो वातानुकूलित 2 टीयर, दस वातानुकूलित 3 टीयर श्रेणी के डिब्बों वाली यह स्पेशल ट्रेन मार्ग में बड़ोदरा और कोटा स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें