फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली: दिन में नहीं चलेगी बस और ना ही मेट्रो, पढ़ें क्या है टाइमटेबल

Fri, 02 Mar 2018 07:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो
विज्ञापन

होली वाले दिन अगर आप सुबह के समय कही जाने की सोच रहे है तो आपको निजी वाहन का प्रयोग करना होगा। क्योंकि दिल्ली के दोनों बड़ी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था मेट्रो और डीटीसी अपने पहले हॉफ में सेवाएं बंद रखेंगी।

विज्ञापन


दोपहर दो बजे तक ना तो बस चलेगी और ना ही मेट्रो। उसके बाद ही दोनों सेवाएं शुरू होगी। मेट्रो के मुताबिक होली वाले दिन उनकी सेवाएं सुबह से दोपहर ढाई बजे तक बंद रहेगी। ढाई बजे के बाद ही सेवाएं शुरू होगी।

हालांकि मेट्रो की फ्रीक्वेंसी आम दिनों की तुलना कम होगी। ऐसे में दोपहर बाद मेट्रो से सैर करने की सोच भी रहे है तो आपको ज्यादा समय मेट्रो के लिए देना होगा। मेट्रो का कहना है कि दोपहर जब सेवा शुरू होगी तो वह रात में अपने पहले से तय समय तक मिलेगी।
विज्ञापन


वहीं डीटीसी ने भी होली वाले दिन यानि सोमवार को सुबह की पाली में बस सेवाएं नहीं देने का फैसला लिया है। उनकी सेवाएं दोपहर दो बजे के बाद शुरू होगी।

सेवाएं दिल्ली एनसीआर के सभी रूटों पर होगी। हालांकि सेवाएं तब भी प्रभावित रह सकती है क्योंकि डीटीसी ने साफ किया है कि महज 919 बसें ही दोपहर के बाद सड़कों पर अलग-अलग रूट पर चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें