फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली मिलन समारोह से शहर हुआ गुलजार, सांसद सतीश गौतम भी झूमे

Mon, 13 Mar 2017 12:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
satish gautam - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर में होली की पूर्व संध्या पर होली मिलन समारोह से माहौल गुलजार रहा। सेक्टरों, संस्थानों सहित अलग-अलग समाज ने भी होली मिलन समारोह मनाया। खास बात यह कि कई स्थानों पर नोएडा के नवनिर्वाचित विधायक पंकज सिंह का स्वागत किया गया।
विज्ञापन


रविवार को सेक्टर-52 स्थित फोनरवा कार्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी एनपी सिंह ने होली का महत्व और रंगों का त्योहार का सभी वर्ग का त्योहार होना बताया।

फोनरवा कार्यालय में रविवार दोपहर शहर की कई आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी मौजूद रहे। फोनरवा अध्यक्ष एनपी सिंह ने सभी का स्वागत किया। इसके बाद जिलाधिकारी एनपी सिंह ने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


आखिर में नवनिर्वाचित भाजपा विधायक पंकज सिंह ने लोगों का अभिवादन करते हुए कहा कि शहर के लोगों ने उन पर जो भरोसा जताया है। उस पर वे खरे उतरेंगे। कार्यक्रम में सभी ने एक दूसरे को रंग और अबीर लगाकर एक दूसरे को बधाई दी।

इस मौके पर ढोल नगाड़े के बीच पदाधिकारियों ने डांस भी किया। 
इस मौके पर आईएएस मानवेंद्र सिंह, नवीन कुमार सिंह, लक्ष्मण पुरी, राम पुरी, फोनरवा महासचिव एएन धवन, अशोक श्रीवास्तव सहित कई आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष और अन्य लोग मौजूद रहे।

उधर  नोएडा स्टेडियम में ब्राह्मण समाज सेवा समिति की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यहां सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी गई। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा, सांसद सतीश गौतम, विधायक पंकज सिंह सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें