फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2023: रेलवे ने कसी कमर, यहां के लिए चलेंगी 16 जोड़ी स्पेशल ट्रेन, इस ओर जाने से पहले देखें बुकिंग का हाल

Wed, 15 Feb 2023 07:27 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

ज्यादातर ट्रेन छह मार्च से चलनी शुरू हो जाएगी। रेलवे ने इसके लिए ऑनलाइन व काउंटर से टिकट बुकिंग की सुविधा भी शुरू कर दी है। ट्रेन संख्या  04048 आनंद विहार से मुजफ्फरपुर के लिए छह व आठ मार्च को देर रात 11 बजे चलेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली त्योहार को देखते हुए रेलवे ने अभी से कमर कस ली है। यात्रियों की तादाद को देखते हुए रेलवे जहां भीड़ प्रबंधन की तैयारी में जुटा हुआ है वहीं अत्यधिक भीड़ वाले स्टेशनों के लिए होली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। दरअसल अगले महीने होली की वजह से पूर्वांचल की तरफ जाने वाली ज्यादातर नियमित ट्रेन अभी से ही फुल हो गई हैं। ऐसे में यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली के स्टेशनों से मुजफ्फरपुर, दरभंगा, जयनगर, वाराणसी, उधमपुर, कटड़ा समेत कई रूट पर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है।

विज्ञापन
Trending Videos

होली में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रख रेलवे ने 16 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है। इनमें मुख्य रूप से ट्रेन संख्या 03251/03252 राजगीर-आनंद विहार-राजगीर सुपरफास्ट द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल 10 फेरे लगाएंगी तो ट्रेन संख्या 04066/04065 दिल्ली-पटना-दिल्ली सुपरफास्ट व 04064/04063 आनंद विहार टर्मिनल-जोगबनी-आनंद विहार टर्मिनल आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस 04 फेरे। इसी तरह 04068/04067 नई दिल्ली-दरभंगा-नई दिल्ली आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल, 04070/04069 आनंद विहार टर्मिनल-सीतामढ़ी-आनंद विहार टर्मिनल आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन के छह फेरे किए गए हैं। 

ट्रेन संख्या 04062/04061 दिल्ली-बरौनी-दिल्ली आरक्षित सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन 04 फेरे लगाएगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 04060/04059 आनंद विहार टर्मिनल-जयनगर-आनंद विहार टर्मिनल, 04412/04411 आनंद विहार टर्मिनल-सहरसा-आनंद विहार टर्मिनल आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल 06 फेरे, 04518/04517 चंडीगढ़-गोरखपुर-चंडीगढ़ आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल, आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस, 04052/04051 आनंद विहार टर्मिनल-वाराणसी-आनंद विहार टर्मिनल आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन, 04672/04671 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली- श्री माता वैष्णो देवी कटरा आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन, 04053/04054 आनंद विहार टर्मिनल-उधमपुर- आनंद विहार टर्मिनल आरक्षित एसी फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन चलेगी। 

इनमें ज्यादातर ट्रेन छह मार्च से चलनी शुरू हो जाएगी। रेलवे ने इसके लिए ऑनलाइन व काउंटर से टिकट बुकिंग की सुविधा भी शुरू कर दी है। ट्रेन संख्या  04048 आनंद विहार से मुजफ्फरपुर के लिए छह व आठ मार्च को देर रात 11 बजे चलेगी। मार्ग में यह ट्रेन मुरादाबाद, चंदौसी, लखनऊ, गोरखपुर व हाजीपुर स्टेशन पर ठहरेगी। ट्रेन संख्या 04412 आनंद विहार से सहरसा के लिए दो, छह व नौ मार्च को चलेगी। मार्ग में यह ट्रेन हापुड़, मुरादाबाद, बरेली, हरदोई, लखनऊ, गोरखपुर, देवरिया मुजफ्फरपुर समेत कई स्टेशन पर रुकेगी।

इसी तरह ट्रेन संख्या 04060 आनंद विहार से जयनगर के लिए तीन, सात व 10 मार्च को चलेगी। ट्रेन संख्या 04062 दिल्ली से बरौनी के लिए तीन व 10 मार्च को सुबह 8:40 बजे रवाना होगी। मार्ग में यह ट्रेन अलीगढ़, टुंडला, इटावा, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन भी ठहरेगी।
विज्ञापन

इसके अलावा ट्रेन संख्या 04064 आनंद विहार से जोगबनी के लिए 4 व 11 मार्च को दोपहर बाद 3:30 बजे रवाना होगी। एक अन्य ट्रेन 04070 आनंद विहार से सीतामढ़ी के लिए 4, 7 व 11 मार्च को चलेगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 04068 नई दिल्ली-दरभंगा 2, 6 व 9 मार्च को चलेगी। ट्रेन संख्या 04066 दिल्ली-पटना सुपरफास्ट 4 व 6 मार्च को चलेगी। यह ट्रेन कानपुर जंक्शन, प्रयागराज, वाराणसी, पंडित दयाल उपाध्याय जंक्शन पर रुकेगी। स्पेशल ट्रेन चलने से यात्रियों की राह आसान होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें