रेलयात्रियों की सुविधा को ध्यान में रख रेलवे ने आनंद विहार टर्मिनल-लखनऊ, नई दिल्ली-वाराणसी के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इसके अलावा इलाहाबाद-आनंद विहार टर्मिनल-इलाहाबाद के बीच भी ट्रेन चलेगी।
ट्रेन संख्या 04215/04216 लखनऊ-आनंद विहार टर्मिनल-लखनऊ होली स्पेशल चार फेरे लगाएगी। ट्रेन संख्या 04215 लखनऊ-आनंद विहार टर्मिनल 22 व 24 मार्च को रात 11 बजे लखनऊ से चलेगी और अगले दिन सुबह 9:30 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।
वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 04216 आनंद विहार टर्मिनल-लखनऊ 24 व 26 मार्च को दोपहर 12:45 बजे आनंद विहार टर्मिनल से चलेगी। रात 11:15 बजे लखनऊ पहुंचेगी। मार्ग में बरेली, मुरादाबाद और गाजियाबाद स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
इसी तरह ट्रेन संख्या 04213 वाराणसी से 23 और 25 को रात 9:20 बजे वाराणसी से चलेगी और अगले दिन दोपहर 1:55 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
वापसी दिशा में रेलगाड़ी संख्या 04214 नई दिल्ली-वाराणसी होली स्पेशल 23 व 25 मार्च को दोपहर 3:30 बजे नई दिल्ली से चलकर अगले दिन सुबह 7:30 बजे वाराणसी पहुंचेगी।
मार्ग में सुल्तानपुर, लखनऊ, बरेली और मुरादाबाद स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी। ट्रेन संख्या 04117 इलाहाबाद-आनंद विहार टर्मिनल सुपरफास्ट होली स्पेशल 23 और 24 मार्च को चलेगी।
इलाहाबाद से रात्रि 08:30 बजे चलकर अगले दिन सुबह 6 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। वापसी दिशा में 04118 आनंद विहार टर्मिनल-इलाहाबाद सुपरफास्ट होली स्पेशल रेलगाड़ी 24 और 25 मार्च को आनंद विहार टर्मिनल से सुबह 9 बजे चलकर उसी दिन शाम 7:20 बजे इलाहाबाद पहुंचेगी।
मार्ग में फतेहपुर, कानपुर सेंट्रल, झींझक और अलीगढ़ स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी। एक अन्य ट्रेन 20 मार्च को वाराणसी से दोपहर 1:55 बजे मुंबई के लिए चलेगी। मार्ग में दादर, कल्याण, इगतपुरी, नासिक, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर तथा इलाहाबाद छिवकी स्टेशन पर ठहरेगी।