फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ महीनों में परिवहन व्यवस्था में किया ऐतिहासिक सुधार : सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
आजादपुर बस टर्मिनल का हुआ पुनर्विकास, 40 नई ई-बसों की दी सौगात
विज्ञापन






अमर उजाला ब्यूराे
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को आजादपुर डिपो में 40 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि सरकार राजधानी की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को विश्वस्तरीय बनाने और प्रदूषण कम करने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है। अपने आठ माह के कार्यकाल में 1,400 इलेक्ट्रिक बसें सड़कों पर उतारकर एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। मुख्यमंत्री ने आजादपुर स्थित नवनिर्मित डीटीसी के सुविधाओं से युक्त बस टर्मिनल के लोकार्पण भी किया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ सरकार के परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने भी बसों को हरी झंडी दिखाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता ने बदलाव को चुना और सरकार ने उसे विकास और सेवा में परिवर्तित करके दिखाया है। पूर्ववर्ती सरकारों के दौरान दिल्ली की परिवहन व्यवस्था उपेक्षित रही, लेकिन वर्तमान सरकार ने केवल आठ महीनों में 1,400 इलेक्ट्रिक बसें सड़कों पर उतारकर एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आधुनिक बस टर्मिनल, इलेक्ट्रिक बसें और बेहतर कनेक्टिविटी दिल्ली के नागरिकों को आरामदायक, सुरक्षित और प्रदूषण-रहित परिवहन उपलब्ध कराएंगी।
विज्ञापन




-
21 प्रमुख मार्गाें पर चलेंगी बसें

कार्यक्रम में परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि यह नया टर्मिनल आधुनिक वेटिंग एरिया, बेबी-फीडिंग रूम, बस पास अनुभाग, लॉकर, यात्री उपयोगिताएं, शैड वाले प्लेटफ़ॉर्म, सोलर पैनल, सीसीटीवी, बायो–डाइजेस्टर और ग्रीन एनर्जी आधारित प्रणाली जैसी सुविधाओं से युक्त है। उन्होंने यह भी बताया कि मंगलवार से शुरू की गई 40 इलेक्ट्रिक बसें लो-फ्लोर, एयर–कंडीशंड, सीसीटीवी, पैनिक बटन एवं रियल-टाइम ट्रैकिंग सुविधाओं से युक्त हैं। बस टर्मिनल से 21 प्रमुख मार्गों पर कुल 116 बसों का संचालन किया जाएगा, जिनमें अधिकतर इलेक्ट्रिक बसें होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें