फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी ने सिखाया, कभी रुकना नहीं चाहिए: दुष्यंत चौटाला

Thu, 25 Oct 2018 08:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
Dushyant Chautala - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

हिसार के सांसद दुष्यंत चौटाला का बृहस्पतिवार को फरीदाबाद मैगपाई पर्यटन स्थल पर पहुंचने पर इनसो जिलाध्यक्ष रवि शर्मा व युवा इनेलो नेता जगजीत सिंह वालिया ने समर्थकों के साथ जोरदार स्वागत किया।

विज्ञापन


कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हम सभी को संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कदम उठाने का काम करना है। उन्होंने कहा कि 2005 में नरवाना से उन्होंने डोर टू डोर पार्टी के लिए काम करना शुरू किया था।

आज 13 वर्ष बाद भी वे पार्टी के आगे बढ़ाने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें सिखाया है कि कभी रुकना नहीं है। चाहे आंधी-तूफान कुछ भी आ जाए, वे रुकेंगे नहीं। उन्होंने कहा कि यह समय बहुत कठिन है, लेकिन इन्हीं कठिनाइयाें से हमें बहुत कुछ सीखने को मिल रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा पर तंज कसते हुए चौटाला ने कहा कि भाजपा ने लोगों के हाथ में स्मार्ट सिटी का झुनझुना पकड़ा दिया है, जबकि हकीकत कुछ और ही है। भाजपाई कभी स्वच्छता के नाम पर लोगों को गुमराह करते हैं तो कभी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नाम पर। 

इस मौके पर रवि शर्मा व जगजीत सिंह वालिया ने कहा कि दुष्यंत चौटाला आज के दौर के नायक बनकर उभरे हैं क्योंकि वह आम जनता से सीधा संवाद रखते हैं। दुष्यंत चौटाला ने अपनी काबलियत के दम पर संयुक्त राज्य अमेरिका के एरिजोना राज्य की कॉरपोरेशन में सर्वोच्च नागरिक सम्मान पाकर इनेलो का परचम लहराया था। 

इस अवसर पर  विनय धतरवाल, तरूण चौधरी, सचिन, गौरव महलावत, सागर, सोनू तेवतिया, अहमद अल्वी, प्रवीण तेवतिया, विनोद भाटी, विजयपाल तेवतिया, मनोज अरविंद भारद्वाज, संदीप कपासिया, अमर दलाल, विकास चंदीला, देवेंद्र बैरागी और राहुल गुर्जर आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें