भाजपा पर तंज कसते हुए चौटाला ने कहा कि भाजपा ने लोगों के हाथ में स्मार्ट सिटी का झुनझुना पकड़ा दिया है, जबकि हकीकत कुछ और ही है। भाजपाई कभी स्वच्छता के नाम पर लोगों को गुमराह करते हैं तो कभी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नाम पर।
इस मौके पर रवि शर्मा व जगजीत सिंह वालिया ने कहा कि दुष्यंत चौटाला आज के दौर के नायक बनकर उभरे हैं क्योंकि वह आम जनता से सीधा संवाद रखते हैं। दुष्यंत चौटाला ने अपनी काबलियत के दम पर संयुक्त राज्य अमेरिका के एरिजोना राज्य की कॉरपोरेशन में सर्वोच्च नागरिक सम्मान पाकर इनेलो का परचम लहराया था।
इस अवसर पर विनय धतरवाल, तरूण चौधरी, सचिन, गौरव महलावत, सागर, सोनू तेवतिया, अहमद अल्वी, प्रवीण तेवतिया, विनोद भाटी, विजयपाल तेवतिया, मनोज अरविंद भारद्वाज, संदीप कपासिया, अमर दलाल, विकास चंदीला, देवेंद्र बैरागी और राहुल गुर्जर आदि मौजूद रहे।