सेक्टर-25ए स्थित स्पाइस मॉल चौराहे पर रविवार को हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने फिल्म स्टार आमिर खान का पुतला फूंका।
विज्ञापन
राजकुमार हिरानी की फिल्म पीके में हिंदू देवी-देवताओं को अपमानित करने वाले दृश्य को दिखाने का आरोप कार्यकर्ताओं ने लगाया।
कार्यकर्ताओं ने स्पाइस मॉल में घुसने की कोशिश भी की और टिकट खिड़की पर फिल्म के विरोध में नारे लगाए। हिंदू युवा वाहिनी नोएडा महानगर के जिला अध्यक्ष चमन अवाना के नेतृत्व में आमिर खान का पुतला फूंका गया।