राजधानी में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए उत्तरी दिल्ली नगर निगम के सबसे बड़े हिंदूराव अस्पताल को दोबारा कोविड अस्पताल परिवर्तित किया जा सकता है। हालांकि, इसको लेकर अभी आधिकारिक रूप से घोषणा नहीं की गई है। एक अधिकारी के अनुसार, राजधानी में इस समय कोरोना की तीसरी लहर चल रही है। इस वजह से लगातार मामले बढ़ रहे हैं।
इसे देखते हुए हिंदूराव अस्पताल को दोबारा कोविड अस्पताल घोषित किया जा सकता है। दरअसल, 980 बिस्तर वाले निगम के इस अस्पताल को कोरोना की पहली लहर के दौरान गत 14 जून को कोविड अस्पताल घोषित किया गया था। हालांकि, बाद में 13 अक्तूबर को मरीजों की संख्या कम होने पर अस्पताल में सामान्य सेवाओं को बहाल कर दिया गया था।