फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: हिंदू सम्मेलन में एकता और राष्ट्र निर्माण का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नई दिल्ली। गोल मार्केट स्थित भाई वीर सिंह बस्ती में रविवार को विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यअतिथि महामंडलेश्वर हरिओम दास और मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक चमन लाल मौजूद रहे। महामंडलेश्वर ने हिंदू धर्म को शाश्वत जीवन पद्धति बताया, वहीं चमन लाल ने संघ के 100 वर्षों की सेवा और संस्कार यात्रा पर प्रकाश डाला। आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. दीपक अहीर ने सामाजिक एकजुटता पर जोर दिया। इस दौरान बच्चों ने देशभक्ति और सनातन संस्कृति पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के अंत में लोगों ने जाति भेदभाव मिटाने और राष्ट्रहित में कार्य करने के पांच सामूहिक संकल्प लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें