फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंडन में डूबकर छात्र की मौत, नोएडा से दोस्तों के साथ नहाने आया था

Sat, 04 Mar 2017 12:59 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
suicide
विज्ञापन
हिंडन नदी में नहाने के लिए नोएडा से दोस्तों के साथ आए कक्षा-4 के एक छात्र की डूबने से मौत हो गई है। विजयनगर पुलिस ने देर रात कड़ी मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला। मृतक छात्र आकिल (12) पुत्र वारिस नोएडा फेस-3 की 55 फुटा रोड श्मशान कॉलोनी का रहने वाला था। 
विज्ञापन


विजयनगर एसएचओ नीरज कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को आकिल अपने दो दोस्तों के साथ विजयनगर थाना क्षेत्र में छिजारसी कट के पास हिंडन में नहाने आया था। तीनों नदी में नहा रहे थे। अचानक वह डूबने लगा। यह देख उसके दोनों साथी वहां से भाग गए। साथियों ने घर जाकर उसके परिजनों को घटना के बारे में बताया। परिजनों ने पहले नोएडा पुलिस और बाद में विजयनगर पुलिस को घटना की जानकारी दी। विजयनगर पुलिस देर रात तक आकिल की तलाश करती रही। देर रात करीब एक बजे उसका शव नदी से बाहर निकला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें