फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: डीयू में अंग्रेजी के साथ कदम ताल कर रही हिंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदी ऑनर्स और हिंदी भाषा के कॉम्बिनेशन वाले प्रोग्राम में अधिकतर सीटें भरी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के स्नातक दाखिले में अब हिंदी भाषा अंग्रेजी के साथ कदम ताल करते दिखाई दे रही है। हर साल अंग्रेजी में तो अच्छे दाखिले होते हैं लेकिन हिंदी में कुछ सीटें खाली रह जाती है। हालांकि, इस बार दाखिले में हिंदी भाषा को अच्छा रिस्पांस मिला है। अधिकतर कॉलेजों में बीए हिंदी ऑनर्स की सीटें भर गई हैं। हिंदी कॉम्बिनेशन में भी जो विषय हैं, उनमें भी काफी कम सीटें खाली हैं लेकिन संस्कृत भाषा में अभी सीटें खाली हैं।
डीयू में स्नातक प्रोग्राम के दाखिले के पहले राउंड में 62,565 दाखिले हुए हैं जिनमें से 16,126 ने अपनी सीट से संतुष्ट होकर फीस का भुगतान कर सीट को फ्रीज कर लिया है। 62,565 में से 43, 741 छात्र ऐसे हैं जिन्होंने अपनी सीट को अपग्रेड में डाला है। डीयू की कॉलेज वार खाली सीटों पर नजर डालें तो अंग्रेजी, इतिहास, साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स, बीकॉम, राजनीति विज्ञान, भूगोल, साइकोलॉजी ऐसे प्रोग्राम है जिनकी सीटें सामान्य श्रेणी के लिए काफी हद तक भर गई हैं। इस बार हिंदी को भी छात्रों ने हाथों हाथ लिया है। कुछ एक कॉलेजों को छोड़ दें तो अधिकतर कॉलेजों में बीए ऑनर्स हिंदी की सीटें भर गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हंसराज कॉलेज में सामान्य श्रेणी, ओबीसी, ईडब्लयूएस, एससी, पीडब्लयूडी और सिख श्रेणी में हिंदी की सीट खाली नहीं है। केवल तीन सीट एसटी श्रेणी के लिए बची हैं। इसी तरह हिंदू कॉलेज में सामान्य, ओबीसी, एसटी, पीडब्लयूडी और सिख श्रेणी में कोई सीट नहीं है। केवल ईडब्लयूएस और एससी श्रेणी में एक-एक सीट बची है। किरोड़ीमल कॉलेज में एससी श्रेणी के लिए एक सीट को छोड़कर बाकी सभी श्रेणियों में हिंदी की सीट भर गई हैं। इस कॉलेज में बीए ऑनर्स संस्कृत की ओबीसी में एक, एसटी में दो और पीडब्लयूडी के लिए एक सीट बची है। लेडी श्रीराम कॉलेज में हिंदी में पीडब्लयूडी के लिए केवल दो सीट शेष हैं, बाकी श्रेणियों में सीटें भर गई हैं। आत्माराम सनातन धर्म कॉलेज में सामान्य श्रेणी के लिए केवल 11 सीटें बची है। दौलत राम कॉलेज में हिंदी और राजनीति विज्ञान के कॉम्बिनेशन भी भर चुके हैं। आउट ऑफ कैंपस कॉलेजों में संस्कृत ऑनर्स को लेकर स्थिति अच्छी नहीं है। यहां काफी सीटें खाली हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें