रेलवे में राजभाषा नीति के तहत हिंदी को प्रोत्साहन देने के लिए विशेष जोर दिया गया। शत-प्रतिशत हिंदी का अनुपालन पर जोर दिया जाता है। यह कहना है कि डेडीकेटेड फ्रेट कारीडोर कारपोरेशन (डीएफसीसीआईएल) के जनरल मैनेजर वेद प्रकाश का। उन्होंने अमर उजाल की पहल को बेहतरीन बताया।
वेद प्रकाश के मुताबिक, हिंदी को बढ़ावा देने के लिए कई प्रकार की गतिविधियां आयोजित की गई। प्रत्येक तिमाही में राजभाषा कार्यान्वयन समिति बैठक कर समीक्षात्मक रिपोर्ट रेल मंत्रालय, गृहमंत्रालय को भेजा जाता है।
राजभाषा पखवाड़ा आयोजित किया जाता है। इसके तहत वाद-विवाद प्रतियोगिता, हिंदी कार्याशाला का आयोजन किया गया। डेडीकेटेड फ्रेट कॉरीडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड कार्यालय में 165 कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया।
हिंदी निबंध, हिंदी शब्द ज्ञान, राजभाषा प्रश्न मंच, हिंदी टाइपिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। वेबसाइट को हिंदी भाषा में शीघ्र ही शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही हिंदी में निविदा है, सूचनाएं है, अधिसूचना है, विज्ञापन है, कार्यालय आदेश है। विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं है जो कॉरपोरेट कार्यालय में किया जा रहा है।
कॉरपोरेट कार्यालय में पुस्तकालय है जिसमें हिंदी भाषा की ज्ञानवर्धक पुस्तके है। ज्यादा से ज्यादा संख्या में हिंदी की किताबें है ताकि लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में हिंदी को पढ़ सके। डीएफसीसीआईएल के अन्य यूनिट में भी राजभाषा पर बल दिया जाता है ताकि हिंदी के प्रति लोगों में उत्सुकता, जागरूकता और कार्य करने की प्रतिबद्धता बढ़ जाती है। इस तरह का हर वह प्रयास सराहनीय है। अमर उजाला की पहल भी बेहतरीन कदम है।