फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी साहित्य सम्मेलन में जुटे देशभर के साहित्यकार

Sat, 01 Nov 2014 09:25 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संजयनगर सेक्टर-23 स्थित भागीरथ पब्लिक स्कूल में शनिवार को 22वें अखिल भारतीय हिंदी साहित्य सम्मेलन एवं राष्ट्रभाषा हिंदी प्रतिष्ठापना समारोह का शानदार आगाज हुआ।
विज्ञापन


सम्मेलन के पहले दिन संगोष्ठी में देशभर से आए साहित्यकारों ने राष्ट्रभाषा हिंदी प्रतिष्ठापना के विविध आयाम और हिंदी और भारतीय भाषा साहित्य में महिलाओं के स्थान पर अपनी राय व्यक्त की।

वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं ने देश की सांस्कृतिक विविधता की नायाब तस्वीर पेश की। वहीं, अंत में आयोजित काव्य निशा में देश के विभिन्न प्रांतों से आए कवियों ने अपनी श्रेष्ठ रचनाओं ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन


समारोह का शुभारंभ विशिष्ठ अतिथि पद्मश्री डॉ. श्याम सिंह शशि, डा. केशरीलाल वर्मा और महापौर तेलूराम काम्बोज ने किया। उन्होंने हिंदी भाषा के वैश्विक स्तर पर बढ़ते प्रभाव पर अपने विचार व्यक्त किए।

इस मौके पर समारोह के मुख्य संयोजक उमाशंकर मिश्र, संयुक्त संयोजक करुणाकर शुकुल, अमिताभ शुक्ल, अशोक श्रीवास्तव, बीएल बत्रा, मनीष पंडित, अनादि शुक्ल, केपी यादव, विकास मिश्र सहित तमाम लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें