पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए आतंकवाद के खात्मे की निर्णायक लड़ाई, अनुच्छेद 35 ए को हटाने के लिए मूवमेंट अगेंस्ट टेररिज्म के सदस्यों ने अमर जवान ज्योति (इंडिया गेट) से राष्ट्रपति भवन तक पदयात्रा की। इसके बाद संस्था की ओर से अपनी मांगों के समर्थन में राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा गया।
पदयात्रा में कश्मीरी पंडित सुशील पंडित, वेटरन इंडिया के बीके मिश्रा, मूवमेंट अगेंस्ट टेररिज्म के संस्थापक राकेश सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। इस मौके पर इंडिया गेट पर ही एक निजी संस्थान के विद्यार्थियों ने भी पुलवामा में हुए आतंकी हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। छात्र-छात्राओं ने कश्मीर से 35 ए को हटाने की मांग की।