फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली एनसीआर में अब तक पेट्रोल सबसे महंगा, डीजल के भी बढ़े दाम

Mon, 21 May 2018 10:00 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। बताया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में बढ़ोत्तरी हुई है, इसी कारण से पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। 

विज्ञापन


दिल्ली में रविवार को पेट्रोल की कीमत में 33 पैसे बढोत्तरी हुई है, इससे तेल का दाम बढ़कर 76.26 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं डीजल की कीमत में 26 पैसे का उछाल आया है, अब डीजल का दाम 67.57 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

Trending Videos
विज्ञापन

पहली बार इतना महंगा हुअा पेट्रोल

दिल्ली में पहली बार इतना महंगा पेट्रोल बिक रहा है। इससे पहले 14 सितंबर 2013 को यहां पेट्रोल की कीमत 76.06 रुपये थी। जिसे अबतक का सबसे अधिक पेट्रोल की कीमत बताई जा रही थी।

रविवार सुबह तेल कंपनियों की ओर से एक रेट लिस्ट जारी की गई। बताया जा रहा है कि हर राज्य में पेट्रोल-डीजल के दाम अलग-अलग होते हैं। सभी राज्यों के रेट की तुलना करने पर पाया जाता है कि दिल्ली में सबसे कम दाम पर पेट्रोल मिल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें