दिल्ली में मौसम विभाग का रिज केंद्र भी खासा गर्म रहा। यहां तापमान 47.9, आयानगर में 47.0 व जाफरपुर में 46.7, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 47.1, नजफगढ़ में 46.3, लोदी रोड में 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 43.8 और न्यूनतम 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।
आज ऑरेंज अलर्ट
गर्मी के तेवर देखते हुए 11 जून के लिए ऑरेंज अलर्ट और 12 जून व 13 जून के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिन तक गर्मी से राहत के संकेत नहीं हैं। वहीं, लू के थपेड़े भी लगते रहेंगे। मंगलवार को तापमान 44 डिग्री तक रहने की संभावना है। हालांकि शाम होते-होते 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है। 12 व 13 जून को धूल भरी आंधी के साथ-साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इस कारण तापमान में मामूली गिरावट होगी।
दस साल का जून का रिकॉर्ड
2018 43.1 (01 जून)
2017 44.6 (05, 06 जून)
2016 42.9 (05 जून)
2015 42.9 (09 जून)
2014 45.5 (10 जून)
2013 40.6 (01 जून)
2012 45.4 (01 जून)
2011 43.6 (08 जून)
2010 44.8 (20 जून)
2009 43.9 (25 जून)