फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट्स एप ग्रुप पर बड़े घरों के नाबालिगों को बेचती थी नशा, हाई प्रोफाइल महिला गिरफ्तार

Sun, 10 May 2020 06:55 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

मुखर्जी नगर थाना पुलिस ने बड़े घरों के कच्ची उम्र के नाबालिग बच्चों को नशे का सामान बेचने के आरोप में हाई प्रोफाइल महिला राजौरी गार्डन निवासी पूजा साहनी (45) को गिरफ्तार किया है। उसने एक व्हाट्स एप ग्रुप बनाकर नाबालिगों को जोड़ा हुआ था। उनकी मांग पर नशे का महंगा और इंपोर्टेड सामान जैसे ई-सिगरेट वगैरह ऊंची कीमत पर उपलब्ध कराए जाते थे। लॉकडाउन के दौरान महिला भुगतान पेटीएम से लेती थी।

विज्ञापन


एक सूचना के बाद उसे मुखर्जी नगर इलाके से गिरफ्तार किया गया। कोर्ट ने उसे 14 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। महिला का पति भूपेंद्र सिंह विदेशों से सामान इंपोर्ट और एक्सपोर्ट करता है। इनके पनवाड़ी के नाम से दिल्ली-एनसीआर में कई स्टोर हैं।

उत्तर-पश्चिम जिले की पुलिस उपायुक्त विजयंता आर्या ने बताया कि एक नाबालिग लड़के की मां ने शिकायत दी थी कि उनका बेटा ई-सिगरेट के अलावा कई अन्य महंगे नशे करता है। महिला ने बेटे से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि एक आंटी ने व्हाट्स एप ग्रुप बनाया हुआ है। उसमें बड़े-बड़े घरों के नाबालिग लड़के-लड़कियों को जोड़ा हुआ है। उन्हें वह नशे का सामान ऑन डिमांड उपलब्ध कराती है। महिला ने बताया कि आज वह बेटे का सामान देने मुखर्जी नगर आने वाली है।
विज्ञापन


उपायुक्त  विजयंता आर्या के निर्देश पर मुखर्जी नगर थाने के पुलिसकर्मियों को बताई गई जगह तैैनात कर दिया गया। पुलिस ने नाबालिग को सामान देते हुए महिला को रंगे-हाथ पकड़ लिया। खुद बेहद हाई प्रोफाइल घराने की महिला ने पूछताछ के दौरान गुनाह कबूल कर लिया। महिला ने बताया कि वह अमीर घर के नाबालिगों के संपर्क में रहती थी। इनके लिए उसने एक व्हाट्स एप ग्रुप बनाया था। बिना पहचान के किसी को ग्रुप से नहीं जोड़ा जाता था।

ग्रुप के सदस्यों को मांग पर ई-सिगरेट, तंबाकू के बने दूसरे विदेशी प्रतिबंधित उत्पाद उपलब्ध कराए जाते थे। सामान मंगाने से पहले महिला पेटीएम या किसी अन्य माध्यम से रुपये ऑनलाइन मंगा लेती थी। इसके बाद खुद ही नशे का सामान सप्लाई करने आती थी। महिला के पास से भारी मात्रा में नशे का सामान बरामद हुआ है। महिला पति व दो बच्चों के साथ राजौरी गार्डन में रहती है।  इनके स्टोर पनवाड़ी इन दिनों बंद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें