फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट: युगांडा से भारत लाकर करवाया जा रहा था 'गंदा धंधा', पुलिस ने दो विदेशी नागरिकों पकड़ा

Thu, 27 Jul 2023 11:47 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस ने वेश्यावृति का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो महिलाओं को मुक्त कराया है। युगांडा से भारत लाकर वेश्यावृति करवाई जा रही थी। पुलिस ने दो विदेशी नागरिकों को  गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नाइजीरिया और तन्जानियां के दो युवक युगांडा की दो महिलाओं को दिल्ली लाकर उनसे वेश्यावृति करवा रहे थे। दोनों पीड़ित महिलाओं को तुगलकाबाद एक्सटेंशन में बंधक बना कर रखा हुआ था। वेश्यावृति नहीं करने पर उनके साथ मारपीट की जाती थी। 
विज्ञापन


नौकरी दिलवाने का झांसा देकर पीड़ित महिलाओं को भारत लाया गया था। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस ने मानव तस्करी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश कर दो आरोपी तंजानियाई नागरिक लिडिया विलिबैड उलोटू और नाइजीरियाई नागरिक ओसामा रेनेर उर्फ रे को गिरफ्तार किया है।

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त राजेश देव ने बताया कि पुलिस टीम ने सूचना के बाद गली नंबर-37, आरजेड-3271/बी में छापेमारी कर यहां बंधक बनाकर रखी गईं युगांडा की दो महिलाओं को मुक्त करा लिया। एक महिला 11 दिसंबर, 2022 और दूसरी महिला 29 अप्रैल, 2023 को भारत आई थी। 
विज्ञापन


आरोपियों ने उन्हें भारत में नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। जब दोनों भारत पहुंचीं तो उन्हें तुगलकाबाद लाया गया और उन्हें बताया कि उनके वीजा और टिकटों में 1.5 लाख रुपये खर्च हुए हैं। दोनों में से प्रत्येक को 4.5-4.5 लाख रुपये वापस करने होंगे। 
विज्ञापन

जब महिलाएं पैसे नहीं दे पाई तो आरोपियों ने उनका वीजा व अन्य कागजात छीन लिए और उनसे जबरदस्ती वेश्यावृति कराने लगे। आरोपी लिडिया बाडू एप की मदद से ग्राहक तलाश करता था। आरोपी वैश्यावृत्ति से कमाए पैसों को भी अपने पास रख लेते थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें