फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Excise Policy Case: हाईकोर्ट में सीएम केजरीवाल की अर्जी पर सुनवाई, शाम 4:30 बजे आएगा आदेश; पढ़ें अपडेट

Wed, 27 Mar 2024 01:44 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

खास बातें

शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय की गिरफ्तारी के खिलाफ अरविंद केजरीवाल की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में फिर सुनवाई हो रही है। वहीं भाजपा ने जेल से सीएम के आदेशों के खिलाफ दिल्ली पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

01:42 PM, 27-Mar-2024

शाम साढ़े चार बजे आएगा आदेश

दिल्ली हाईकोर्ट में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई हो रही है। अब हाईकोर्ट शाम साढ़े चार बजे अपना आदेश सुनाएगा।

01:16 PM, 27-Mar-2024

भाजपा प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग को लेकर भाजपा ने मोर्चा खोल रखा है। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

12:53 PM, 27-Mar-2024

केजरीवाल के खिलाफ भाजपा ने दी पुलिस को शिकायत


दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने अधिवक्ताओं और पार्टी नेताओं के साथ ईडी की हिरासत के दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल की ओर से आए कथित पत्रों के संबंध में दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा के पास एक पुलिस शिकायत दर्ज कराई।

विज्ञापन
12:27 PM, 27-Mar-2024

केजरीवाल की ओर से सिंघवी ने रखा पक्ष

सीएम केजरीवाल की ओर से कोर्ट में पेश हुए वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि आचार संहिता के दौरान एक मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया गया। यदि आप समान खेल के मैदान को बाधित करने के लिए कुछ करते हैं, तो आप लोकतंत्र के दिल पर चोट करते हैं। सवाल गिरफ़्तारी के समय का है। मेरी प्रार्थना है कि मुझे अभी रिहा कर दें क्योंकि मेरी गिरफ़्तारी की बुनियाद ही गलत है, यही मेरी अंतरिम प्रार्थना है।

12:15 PM, 27-Mar-2024

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने दी शिकायत

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सरचदेवा ने कहा कि मैंने अरविंद केजरीवाल के पत्रों के खिलाफ अपनी शिकायत दर्ज कराई है। देश संविधान और कानून के शासन द्वारा शासित है और कुछ चीजें हैं जिनका हर किसी को पालन करना होगा। उनके द्वारा जारी पत्रों की जांच की जानी चाहिए।

विज्ञापन
12:15 PM, 27-Mar-2024

इस मुद्दे पर बुलाया विशेष सत्र

दिल्ली मंत्री गोपाल राय ने कहा कि आज दिल्ली विधानसभा में विशेष सत्र बुलाया गया है। हम स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर चर्चा करेंगे। हालांकि यह मुख्यमंत्री केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद पहली बार सदन को बुलाया गया है। सभी विधायक पहले ही इस गिरफ्तारी पर अपना गुस्सा व्यक्त कर चुके हैं। 

12:15 PM, 27-Mar-2024

ईडी ने कोर्ट से मांगा वक्त

गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली मुख्यमंत्री केजरीवाल की याचिका पर जवाब दाखिल करने के लिए प्रवर्तन निदेशालय ने हाईकोर्ट से और समय का मांगा है। वरिष्ठ वकील सिंघवी ने दिल्ली हाईकोर्ट में इसकी जानकारी दी।

01:20 AM, 27-Mar-2024

Delhi Excise Policy Case: हाईकोर्ट में सीएम केजरीवाल की अर्जी पर सुनवाई, शाम 4:30 बजे आएगा आदेश; पढ़ें अपडेट

उच्च न्यायालय प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा उनकी गिरफ्तारी और दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में उन्हें ईडी की हिरासत में भेजने के ट्रायल कोर्ट के आदेश के खिलाफ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर फिर से सुनवाई शुरू हो गई है। वहीं दूसरी तरफ गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने मोर्चा खोल रखा है तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध कर रही है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें