दिल्ली के विजय विहार स्थित आध्यात्मिक विश्विद्यालय को तोड़ने के लिए सोमवार को दिल्ली हाई कोर्ट ने एमसीडी अधिकारियों को आदेश दिए। कोर्ट ने विश्विद्यालय को तोड़ने के लिए जरूरी प्रक्रियाओं को पूरा को लेकर निर्देश दिए।
विज्ञापन
सुनवाई के दौरान एमसीडी ने कोर्ट से कहा कि वो आध्यात्मिक विश्विद्यालय को तोड़ने के लिए गए थे लेकिन रोहिणी कोर्ट से स्टे ले लिया गया था। हाई कोर्ट ने कहा कि वीडियो और फोटो में दिख रहा है कि बिल्डिंग अवैध है। लिहाजा, आगे की कार्रवाई की जाए। मामले को लेकर हाई कोर्ट ने जिला अदालत को भी आदेश दिया और कहा कि जल्द से जल्द मामला का निपटारा करे।