फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौलाना साद का मामला एनआईए को सौंपने पर हाईकोर्ट में सुनवाई 9 अक्तूबर 

Sat, 25 Jul 2020 06:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
विज्ञापन
maulana saad - फोटो : youtube
विज्ञापन

तब्लीगी जमात प्रमुख मौलाना साद का मामला एनआईए को सौंपने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को आगे के लिए स्थगित कर दिया। कोर्ट अब इस मामले में 9 अक्तूबर को सुनवाई करेगा। 

विज्ञापन


जस्टिस सिद्धार्थ मृदुल और जस्टिस तलवंत सिंह की खंड पीठ ने कहा, इससे मिलता जुलता मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। याचिकाकर्ता घनश्याम उपाध्याय ने इस मामले को यूएपीए कानून के तहत रखने और मामले को एनआईए को सौंपने की मांग की है। 

इससे पहले दिल्ली पुलिस ने याचिका का विरोध करते हुए कहा कि इस मामले में जांच ठीक ढंग से आगे बढ़ रही है। इसे किसी अन्य एजेंसी को सौंपने की जरूरत नहीं है। 
विज्ञापन


याचिका में मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से यह दावा भी किया गया था कि मौलाना साद के अलकायदा जैसे आतंकी संगठनों से भी संपर्क हैं। फिलहाल इस मामले की जांच दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच कर रही है और हाल ही में कई आरोपपत्र भी दाखिल हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें