फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HC ने दिए केजरीवाल सरकार को बैठक की वीडियोग्राफी करवाने के सुझाव, कहा- 'विश्वास की है कमी'

Sat, 10 Mar 2018 10:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
high court
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने कहा कि मुख्य सचिव अंशु प्रकाश पर आधी रात को किया गया हमला और उसके बाद विधानसभा समिति द्वारा उनको नोटिस दिया जाना स्पष्ट करता है कि विधानसभा और नौकरशाहों के बीच विश्वास की कमी है।

विज्ञापन


अदालत ने विधायक जारवाल की जमानत फैसले में उक्त टिप्पणी की। न्यायमूर्ति मुक्ता गुप्ता ने दिल्ली सरकार को सुझाव दिया कि विधायकों और नौकरशाहों के बीच होने वाली सभी बैठकों की वीडियोग्राफी करवाई जाए।

अदालत ने कहा कि ऐसे कदम उठाए जाएं ताकि भविष्य में इस प्रकार की कोई अप्रत्याशित घटना न हो और पारदर्शिता बनी रहे।

अदालत ने आदेश में कहा कि वे विधायक जारवाल को जमानत दे रहे हैं लेकिन वर्तमान याचिका का निपटारा करने से पहले जमानत याचिका पर जिरह में यह नोट किया कि विधानसभा के सदस्यों और नौकरशाहों के बीच विश्वास की पूरी तरह से कमी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें