हाईकोर्ट ने सलमान खान व सोनम कपूर अभिनीत हिंदी फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ को ऑनलाइन पाइरेसी से बचाने के लिए टोरेंट साइट समेत सौ से अधिक वेबसाइट पर फिल्म के प्रसारण व उपलब्धता पर रोक लगा दी है।
जस्टिस नजमी वजीरी ने दूरसंचार विभाग व सूचना प्रौद्योगिकी विभाग को उन वेबसाइट पर रोक लगाने का निर्देश दिया जो अवैध रूप से फिल्म दिखा रही हैं।
कोर्ट का यह निर्देश फोक्स स्टूडियोज इंडिया लिमिटेड व राजश्री प्रोडक्शन लिमिटेड की याचिका पर सुनवाई के बाद आया है।