फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में हाई अलर्ट, ब्लैक रोज स्कीम के तहत बुलाई जनरल गश्त

Tue, 06 Aug 2019 05:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
High Alert in Delhi
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद दिल्ली में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया। सभी जिला डीसीपी की ओर से वायरलैस सेट पर मैसेज देकर पुलिसकर्मियों से अलर्ट रहने को कहा गया है। दूसरी तरफ, दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक ने ब्लैक रोज स्कीम के तहत जनरल गश्त बुलाई है। 

विज्ञापन


सभी थानाध्यक्षों को संवेदनशील जगहों पर कड़ी चौकसी रखने के लिए कहा गया है। दिल्ली समेत देशभर की सुरक्षा एजेंसियां कानून व्यवस्था के हालात पर नजर बनाए हुए हैं। दिल्ली पुलिस खुफिया विभाग के संपर्क में है। 

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इनपुट के मुताबिक, अनुच्छेद-370 हटाने का दिल्ली में भी विरोध हो सकता है। कुछ लोग विरोध प्रदर्शन कर सकते हैं। इससे कानून-व्यवस्था बिगड़ सकती है। 
विज्ञापन


इसे देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सोमवार शाम रेड अलर्ट जारी कर दिया। सभी जिला डीसीपी की ओर से फ्लैश वायरलैस मैसेज में कहा गया है कि संवेदनशील इलाकों में विशेष नजर रखें।

उधर, हालात को देखते हुए पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक ने ब्लैक रोज स्कीम के तहत जनरल गश्त बुलाई है। जरनल गश्त सोमवार रात 10 बजे से दो बजे तक चली। इस स्कीम के तहत एक गाड़ी को दिल्ली में छोड़ा जाता है और उसका नंबर वायरलेस पर फ्लैश कर दिया जाता है। वह गाड़ी पकड़ी जाती है तो इसका मतलब कि वहां ठीक से चेकिंग हो रही है। 

जरनल गश्त के तहत पुलिस आयुक्त खुद भी गश्त करते हैं और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हैं। जगह-जगह पिकेट लगाकर चेकिंग की जाती है। सोमवार देर रात खबर लिखे जाने तक जनरल गश्त जारी थी। आयुक्त अमूल्य पटनायक सीनियर पुलिस अधिकारियों के साथ खुद गश्त करने उतरे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें