फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हे राम! दवाएं भी नकली, कैसे हो आराम

Thu, 09 Apr 2015 12:26 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य पदार्थों और दवाइयों पर झूठी सूचनाएं प्रिंट कर लोगों के जीवन से खिलवाड़ किया जा रहा है। बुधवार को दवाओं के 11 सैंपल में से 10 पर और खाद्य पदार्थों के सात सैंपल में पांच पर गलत सूचनाएं अंकित की गई थीं।
विज्ञापन


लोगों को गुमराह करने के लिए लुभावनी सूचनाएं अंकित कर दी जाती हैं। इनके भ्रम में पड़कर लोग दवाओं और खाद्य पदार्थों को खरीद कर प्रयोग करते हैं। जबकि वास्तव में ऐसा नहीं होता है।

पिछले दिनों खाद्य आयुक्त बादल चटर्जी के अभियान में लिए गए दवाओं के 15 सैंपल में से 11 जांच में फेल मिले हैं। खाद्य पदार्थों के10 सैंपल में से सात फेल मिले हैं।
विज्ञापन


इनमें से दो खतरनाक श्रेणी में हैं। डीओ विनीत कुमार और डीआई दीपक शर्मा ने सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर ली है। इनकेखिलाफ अभियोग दर्ज कराया जाएगा।

दवाइयों के सैंपल फेल
मालवीय केमिकल्स साहिबाबाद - पांच दवाओं के सैंपल फेल
केमिटेक - मेरठ रोड- दो दवाई मिस्ब्रांड
ओसिनो प्रा. लिमिटेड- खांसी की दवा जिप का सैंपल फेल
महाअवतार केमिकल्स- कविनगर इंडस्ट्रियल एरिया- एक सैंपल फेल
संयुक्त जिला अस्पताल संजयनगर-  क्रीम - सेप्रामाइजोल- फेल
नई बस्ती स्थिम सेल्यूट केमिकल्स की पैरासीटामोल का सैंपल फेल

गाजियाबाद के भी प्रोडक्ट
सहायक आयुक्त के अनुसार मौके से गाजियाबाद की यस बायोटेक कंपनी के भी दो प्रोडक्ट मिले हैं। गाजियाबाद के अफसरों को निर्देश दिए गए हैं कि वे भी अपने स्तर पर यस बायोटेक के लाइसेंस और प्रोडक्ट की जांच करें।

ताकि पता लगाया जा सके कि कहीं यह कंपनी भी तो अवैध कारोबार से नहीं जुड़ी है। गौरतलब है कि करीब डेढ़ माह पहले मोहकमपुर में भी बिना लाइसेंस के दवा कंपनी पकड़ी गई थी।

बिना रजिस्ट्रेशन घर में चलती मिली दवा कंपनी
खाद्य एवं औषधि विभाग ने शास्त्रीनगर की रामापुरम कॉलोनी में बिना रजिस्ट्रेशन घर में चलती एल्पॉन फूड प्रोडक्ट के नाम से दवा कंपनी पकड़ी है।

मुख्यालय के निर्देश पर पांच जिलों की टीम ने सहायक आयुक्त के नेतृत्व में छापा मारा। मौके से सात सैंपल भरते हुए सभी माल जब्त कर लिया गया।

सहायक आयुक्त एके जैन के अनुसार शिकायत मिली थी कि एल्पॉन फूड प्रोडक्ट लिमिटेड शास्त्रीनगर द्वारा बिना रजिस्ट्रेशन ही दवा और फूड प्रोडक्ट बनाए जा रहे हैं।

मुख्यालय स्तर से कंपनी के रजिस्ट्रेशन नंबर की जांच कराई गई तो वह रिकॉर्ड में नहीं मिला। जिसके बाद स्थानीय खाद्य एवं औषधि विभाग के साथ बागपत, बुलंदशहर, नोएडा और गाजियाबाद की टीम द्वारा एल्पॉन फूड प्रोडक्ट के पते शास्त्री नगर स्थित के-5 रामापुरम में संयुक्त रूप से छापा मारा गया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें