फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व की पांचवी और देश की पहली नाइट सफारी

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व में पांचवीं व देश की पहली नाइट सफारी ग्रेटर नोएडा में बनने का रास्ता साफ हो गया है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने मार्च के अंत तक टेंडर निकालने की तैयारी कर ली है। 250 एकड़ में बनने वाली नाइट सफारी गौतमबुद्ध नगर यूनिवर्सिटी के पास और यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे बनेगी।
विज्ञापन


अगस्त 2013 में उत्तर प्रदेश सरकार ने नाइट सफारी को हरी झंडी दिखाई थी जिसमें 1000 करोड़ रुपये का खर्च आने की उम्मीद है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बोर्ड बैठक में इसके लिए पांच सौ करोड़ रुपये पास कराकर रकम की व्यवस्था भी कर ली है।

सफारी के लिए मल्टीनेशनल कंपनी अर्नेस्ट एंड यंग को सर्वे की जिम्मेदारी दी गई थी, जिसके सर्वे के बाद से प्रोजेक्ट की कॉस्ट घोषित करके इसके लिए प्लान तैयार किया गया था। अब टेंडर निकलने के बाद जल्द काम भी शुरू हो जाएगा। अनुमान है कि 2017 से 18 के दौरान नाइट सफारी का लोग मजा ले सकेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन

विश्व में कहां है नाइट सफारी

चाइना नाइट सफारी, गॉन्झाऊ प्रांत।
सिंगापुर नाइट सफारी, सिंगापुर।
चाइंग माइंग नाइट सफारी, थाईलैंड।
जू ताईपिंग नाइट सफारी, मलेशिया।
ग्रेटर नोएडा नाइट सफारी, भारत (प्रस्तावित)।

नाइट सफारी से देश में टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। इसमें केवल रात 7 बजे के बाद ही जाने का मौका मिलेगा। शाम 7 बजे से ट्रेन चलाई जाएगी जिससे मध्य रात्रि तक यात्री जानवरों के प्राकृतिक आवास को देख सकेंगे।

प्रदेश सरकार के फैसले के आधार पर नाइट सफारी पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के आधार पर बनाई जा रही है। नाइट सफारी में पर्यटकों के लिए 50 एकड़ में होटल, पब, बार, रेस्त्रां समेत अन्य सुविधाएं भी मौजूद होंगी।

अधिकारियों के मुताबिक  नाइट सफारी के लिए टेंडर प्रक्रिया की तैयारी चल रही है। प्रोजेक्ट के लिए जल्द टेंडर निकाले जाएंगे। उम्मीद है कि प्रक्रिया के बाद जल्द काम शुरू होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें