फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई से ट्वीट कर दिल्ली पुलिस आयुक्त से मां के लिए मांगी मदद

Mon, 18 May 2020 05:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

  • मुंबई में रह रहे आलोक कुमार सिंह की बीमार मां लॉकडाउन के कारण दिल्ली में फंस गई थीं
  • आलोक कुमार ने ट्वीट कर दिल्ली पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव से सहायता मांगी
  • पुलिस आयुक्त के आदेश के बाद दिल्ली पुलिस ने आलोक कुमार की मां का मूवमेंट पास बनवाया
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई में रह रहे आलोक कुमार सिंह की बीमार मां लॉकडाउन के कारण दिल्ली में फंस गई थीं। मजबूरी में मां को किसी रिश्तेदार के यहां रहना पड़ रहा था। कहीं से सहायता मिलती न देख आलोक कुमार ने ट्वीट कर दिल्ली पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव से सहायता मांगी। 
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त के आदेश के बाद दिल्ली पुलिस ने आलोक कुमार की मां का मूवमेंट पास बनवाया। अब उनकी मां जौनपुर (उत्तर प्रदेश) पहुंच गई हैं। आलोक ने दिल्ली पुलिस आयुक्त का धन्यवाद किया है।

जौनपुर निवासी आलोक कुमार मुंबई में डा. लाल पैथ लैब की फ्रेंचाइजी चलाते हैं। उनकी बुजुर्ग बीमार मां 2 मार्च को नोएडा से दिल्ली दवाई लेने आई थीं, जहां वह लॉकडाउन के कारण फंस गई। वह तभी से वजीराबाद इलाके में रिश्तेदार के रह रही है। 
विज्ञापन


उन्होंने 14 मई को दिल्ली पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव को ट्वीट कर मां को नोएडा पहुंचने के लिए सहायता मांगी। पुलिस आयुक्त ने आलोक कुमार से मां का पता और संपर्क नंबर मांगा। 
विज्ञापन


आलोक कुमार ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने 15 मई को उनकी मां का पास बना दिया। इस पास के जरिए उनकी मां 16 मई को नोएडा व फिर जौनपुर पहुंच गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें