फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रा के दौरान चलती ट्रेन में मिलेगी ये खास सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
अब चलती ट्रेन में भी हेल्पलाइन नंबर की बराबर उद्घोषणा की जाएगी, ताकि किसी तरह की परेशानी होने पर आप शिकायत दर्ज करा सकें।
विज्ञापन


बतौर पायलेट प्रोजेक्ट फिलहाल वीवीआईपी ट्रेन में ही उद्घोषणा होगी। यही नहीं, अब टिकटों पर हेल्पलाइन नंबर दर्ज होने लगा है।

रेलवे ने नई गाइडलाइन जारी कर दी है। अब शताब्दी, राजधानी और दुरंतो ट्रेन में एकीकृत हेल्पलाइन नंबर 138 की उद्घोषणा की जाएगी, ताकि यात्री मेडिकल इमरजेंसी, खानपान, कोच मेंटेनेंस और गंदे चादर की शिकायत कर सकें।

करीब पखवाड़े भर के भीतर ट्रेनों में यह उद्घोषणा होने लगेगी। इससे यह भी संभव होगा कि शिकायत पर त्वरित एक्शन लिया जाए।
विज्ञापन

छेड़छाड़ की शिकायत पर तुरंत होगी कार्यवाही

इसके साथ ही अब आरक्षित टिकट के मुख्य पेज पर हेल्पलाइन नंबर 138 दर्ज होने लगा है, वहीं पीछे वाले पेज पर दूसरा हेल्पलाइन नंबर 1322 भी छप रहा है।

इस नंबर पर चोरी, छेड़छाड़ या अन्य आपराधिक घटनाओं की शिकायत की जा सकेगी। शिकायत मिलने पर रेलवे पुलिस उस पर कार्रवाई करेगी।

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी नीरज शर्मा का कहना है कि यात्रियों की शिकायत और समस्या को देखते हुए इस तरह का कदम उठाया गया है। दोनों हेल्पलाइन नंबर को बराबर मॉनिटर किया जा रहा है और यात्रियों की समस्या को दूर किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें