आईपीएल का खुमार लोगों के सिर पर चढ़ कर बोल रहा है। हाल यह हो गया कि लोग अब 100 नंबर पर फोन कर अपराध की जानकारी नहीं दे रहे बल्कि आईपीएल मैच का स्कोर पूछ रहे हैं। सिर्फ एक या दो कॉल नहीं करीब 28 से 30 कॉल स्कोर पूछने के लिए आ चुकी।
इससे पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल अटेंड करने वाली लड़कियां परेशान हो गई। फोन करने वाले जब नहीं मानते तो मजबूरी में उन्हें झूठा स्कोर बताना पड़ रहा है। पहले पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल अटेंड करने वाले कर्मचारी फोन करने वाले के भद्दे कमेंट से परेशान थे।
इन पर जब पुलिस ने कार्रवाई की तबजाकर ऐसी कॉल बंद हुई। लेकिन अब आईपीएल मैच का स्कोर जानने के लिए कॉल आनी शुरू हो गई। अधिकतर लोग कॉल कर मैच का स्कोर, शाम को होने वाले मैच में शामिल टीम और पसंदीदा क्रिकेट के रन की जानकारी ले रहे हैं।