फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज रात से 15 घंटे तक शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे भारी वाहन

Mon, 14 Aug 2017 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर शहर में सुरक्षा व्यवस्था चौकस कर दी गई है। उधर, शहर में भारी वाहनों के प्रवेश को भी रोक दिया गया है। यह प्रतिबंध सोमवार रात से लागू हो जाएगा, जो मंगलवार सुबह 11 तक लागू रहेगा। इसके लिए पुलिस आयुक्त ने निर्देश जारी किए हैं। स्वतंत्रता दिवस की 71वीं वर्षगांठ मनाए जाने के लिए दिल्ली में पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन


इसको लेकर दिल्ली सहित एनसीआर में सुरक्षा व्यवस्था चौकस कर दी गई है। दिल्ली में गुरुग्राम से भारी वाहनों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। ऐसे में गुरुग्राम पुलिस ने भी इसको देखते हुए गुरुग्राम में भी भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। इन वाहनों को पचगांव चौक व खेड़की दौला टोल पार कर गुरुग्राम में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी।

यह प्रतिबंध सोमवार रात 8 बजे से शुरू होगा और मंगलवार सुबह 11 बजे तक लागू रहेगा। इसके लिए सभी ट्रांसपोर्टर्स को पुलिस द्वारा सूचित कर दिया गया है। पुलिस प्रवक्ता रविन्द्र ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर यह इंतजाम किया गया है। ट्रांसपोर्टर्स को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए उन्हें पहले ही अपील की गई है कि वे गुरुग्राम से दिल्ली की ओर होने वाले भारी वाहनों के संचालन को सोमवार रात 8 बजे से रोक दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें