दिल्ली में आज तड़के हुई भारी बारिश ने मौसम जरूर सुहाना कर दिया है, लेकिन सड़क पर चलने वालों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। बारिश की वजह से राजधानी की कई सड़कों में पानी जमा हो गया है, जिसके चलते जगह-जगह पर लंबा जाम लग रहा है।
ऐसा ही है बारापुला फ्लाईओवर जहां पानी जमा होने से पूरे फ्लाईओवर पर जाम लग गया है। ऐसे ही कई अन्य इलाकें हैं जलजमाव की वजह से जाम लगा हुआ है।